मप्र / मंत्री गोविंद सिंह बोले - सिंधिया मप्र कांग्रेस अध्यक्ष बने तो इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यदि सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी। उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जान आएगी और पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इस दौरान वे दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की गुटबाजी पर बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि कहा की कहां नहीं है गुटबाजी। सिंह अपने समर्थक के वैशाली नगर निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारी पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मुझ पर विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। राजगढ़ में भाजपाई और कलेक्टर के बीच झड़प को लेकर कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया, उसका जवाब कलेक्टर ने उन्हें दिया। आंदोलन करने के पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपने 15 साल के इतिहास के बारे में देखना चाहिए, जो उन्होंने अधिकारियों के साथ किया वह ठीक नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि अभी एक साल ही सरकार को हुआ है। ऐसे में कहां का भ्रष्टाचार हुआ और वे कहां का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर उल्टे आरोप लगा दिए।



Popular posts
बेंगलुरु में बागी विधायकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस / गोविंद राजपूत का आरोप- छिंदवाड़ा को ही हजारों करोड़ दिए, बिसाहूलाल बोले- सबसे बड़ा माफिया प्रदेश चला रहा
मप्र में आज फ्लोर टेस्ट नहीं / 20 घंटे में दूसरी बार राजभवन पहुंची भाजपा, कहा- अल्पमत वाली कमलनाथ सरकार को संवैधानिक नियुक्तियां करने से रोका जाए
कॉरपोरेट रिजल्ट / वित्त वर्ष 2019 में ओयो को 2,390 करोड़ रुपए का नुकसान
मप्र में फ्लोर टेस्ट पर संग्राम / भाजपा की फ्लोर टेस्ट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्पीकर को नोटिस, कल 10.30 बजे सुनवाई